संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:01 AM IST

अखिलेश डिंपल यादव
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट अपने आप में अहम है। सपा इस पर अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए मैदान में है। वहीं भाजपा दशकों से चल आ रही हार को इस बार जीत का हार बनाने की कोशिश में है। लेकिन सपा ने डिंपल यादव को मैदान में उतारकर अपनी कमान साध ली है। वहीं भाजपा का तीर अब भी तरकश में ही है। ये इंतजार क्या गुल खिलाएगा ये तो प्रत्याशी आने के बाद ही पता चलेगा।