
सोना
– फोटो : amarujala.com
विस्तार
कानपुर फीलखाना थानाक्षेत्र से एक बार फिर सोने के गहने बनाने वाला कारीगर दो अलग-अलग सराफा कारोबारियों का करीब 1.5 करोड़ रुपये का सोना लेकर गायब हो गया। एक कारोबारी ने फीलखाना थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सिविल लाइंस की फ्रेंड्स एन्क्लेव सोसायटी निवासी शेख सरफराज आली की बिरहाना रोड पर रफ ज्वैलर्स नाम से दुकान है। उनकी दुकान में मूलरूप से पश्चिम बंगाल के ग्राम मुजलिसपुर के सागरपुर का रहने वाला कारीगर मानस हेत पिछले चार वर्षों से काम कर रहा था।
