{“_id”:”699b554cc0466ca6b70100a7″,”slug”:”arto-caught-a-tractor-trolley-loaded-with-bricks-etawah-news-c-216-1-etw1005-138216-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: एआरटीओ ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बकेवर। एआरटीओ प्रदीप कुमार ने बकेवर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। यह ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंटों को लादकर मानिकपुर ले जा रही थी। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर का व्यावसायिक उपयोग करने पर इसका 64,500 रुपये का चालान किया गया। यह कार्रवाई बकेवर में भरथना ओवरब्रिज के पास की गई। ट्रैक्टर को जब्त कर बकेवर थाने में खड़ा कराया गया है और उसे बकेवर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एआरटीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग ऐसे ट्रैक्टरों पर लगातार नजर रख रहा है जो कृषि कार्यों के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए ट्रैक्टर के चालक प्रशांत कुमार ने बताया कि ईंटें मानिकपुर में चल रहे एक मंदिर निर्माण स्थल पर ले जाई जा रही थीं। (संवाद)
