संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 16 Oct 2024 12:24 AM IST

ARTO taught children to read traffic rules

Trending Videos



कासगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने मंगलवार को सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में बच्चों को यातायात के नियम बताए। बच्चों और शिक्षकों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न मार्गों पर वाहन चालकों को जागरूक कर पंफलेट बांटे गए।

Trending Videos

एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में कमी आ सकती है। गति को नियंत्रित कर हादसों से बचा जा सकता है। सड़क पार करते समय छात्र-छात्राएं दोनों ओर देखें, जब कोई वाहन नजदीक न हो तभी सड़क पार करें।

यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने सभी को यातायात के नियमों का पालन करने शपथ दिलाई। ्



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें