{“_id”:”678013bc97386919c90ea2cf”,”slug”:”artos-car-fell-into-a-ditch-after-being-hit-by-a-nilgai-he-narrowly-escaped-orai-news-c-224-1-ori1005-124407-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नीलगाय की टक्कर से एआरटीओ की कार खड्ड में गिरी, बाल-बाल बचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खंदक में खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
– फोटो : एआरटीओ विभाग
उरई। रामपुरा क्षेत्र के बंगरा व रूरा के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से एआरटीओ प्रवर्तन की कार अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे खड्ड में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से खलबली मच गई। गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडेय गुरुवार को रामपुरा में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रम में शामिल होकर चालक भानू शुक्ला, सिपाही नरेंद्र कुमार और सतेंद्र कुमार के साथ बंगरा होते हुए उरई लौट रहे थे। जैसे ही कार बंगरा और रूरा के पास पहुंची कि तभी सड़क पर अचानक नील गाय आ गई। इससे चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया तो कार अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे खड्ड में गिर गई। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को खंदक से निकलवाया। जानकारी मिलने पर एआरटीओ राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और एआरटीओ विनय पांडेय का हाल जाना। बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है।
