अरविंद ने बताया कि राजीव शुक्ला के मार्गदर्शन व प्रयास से ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट का सकारात्मक विकास हो रहा है। जिसके फलस्वरूप प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पटल पर मौके मिल रहे हैं। सीनियर व जूनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम व आईपीएल टीमों का हिस्सा बनकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

