{“_id”:”69b8739455c09574ec07dcbd”,”slug”:”as-soon-as-the-power-was-cut-seven-thousand-connection-holders-deposited-six-crore-rupees-in-one-day-agra-news-c-25-1-agr1067-1011571-2026-03-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”ये है स्मार्ट मीटर: निगेटिव बैलेंस होते ही कट गई बिजली, फिर हुए धड़ाधड़ रिचार्ज; एक दिन में जमा हुई इतनी रकम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:12 AM IST
आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने निगेटिव बैलेंस वाले करीब 7300 स्मार्ट मीटर कनेक्शन काट दिए। रीचार्ज कराने के बाद उपभोक्ताओं ने करीब 1.77 करोड़ रुपये जमा कराकर बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कराई।
डीवीवीएनएल – फोटो : शोसल मीडिया
विस्तार
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने सोमवार को जिले के करीब 7300 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। ये कनेक्शन स्मार्ट मीटर धारक उन उपभोक्ताओं के हैं जिन्होंने मीटर लगने के बाद से अबतक रीचार्ज ही नहीं किया। निगेटिव बैलेंस होने की वजह से उनकी बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद इन उपभोक्ताओं के कुल 3.16 करोड़ के बकाए की तुलना में करीब 1.776 करोड़ रुपये जमा कराकर कनेक्शन धारकों ने अपनी आपूर्ति शुरू करा ली। आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि विभाग ने सुबह आठ बजे से ऐसे बकायेदारों का कनेक्शन काटना शुरू किया था। दोपहर दो बजे के बाद उपभोक्तओं ने रीचार्ज करा लिया। बताया कि आगे भी हर दिन इसी तरह रैंडम आधार पर निगेटिव बैलेंस वाले मीटरों के कनेक्शन को बंद किया जाएगा और रीचार्ज कराने पर बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। ब्यूरो