श्मशान घाट जहां दिन में भी लोगों को अकेले जाने से डर लगता है, वहां चोर ने आधी रात को जाकर चिता से अस्थियां चुरा लीं। इसकी जानकारी के बाद ग्रामीणों ने आरोपी चोर को पकड़ लिया। फिर चोर ने जब ये बताया कि आखिर वो इन अस्थियों का करता क्या है। सच सुनकर ग्रामीण हैरान रह गए।

श्मशान घाट
Trending Videos
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी के कस्बा स्थित दूरा गांव के श्मशान घाट में चिता से अस्थियां चोरी हो गईं। इस पर पंचायत बैठी। चोरी के आरोपी को पंचायत में बुलाया गया तो उसने स्वीकार कर लिया। कहा कि भैंस के इलाज के लिए अस्थियां उठाकर ले गया था। माफी मांगने पर मामला रफा-दफा हो गया। इस मामले की खासी चर्चा है।
Trending Videos
