
अशोक यादव (माइक की सीध में)
– फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की लखनऊ इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव को मोहनलालगंज लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया है। लखनऊ के गुंमावा खेड़ा निवासी अशोक यादव कई बार जिलाध्यक्ष रहे हैं और विभिन्न चुनावों के प्रभारी रह चुके हैं।
उनके प्रभारी मनोनीत किए जाने अजय प्रताप बिन्नू, राजेश यादव, वीर बहादुर सिंह, मान सिंह पटेल, सुरेश रावत और डीपी रावत आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि अशोक यादव की निगरानी में पार्टी मोहनलालगंज लोकसभा सीट जीतने में कामयाब होगी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने नवनियुक्त प्रभारी अशोक यादव को जल्द से जल्द बूथ और सेक्टर की टीम तैयार करने का निर्देश दिया है।