
आगरा के मलपुरा के रहने वाले असम राइफल के जवान राजपाल का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। सैनिक राजपाल 12 असम राइफल में तैनात थे। 2005 में भर्ती हुए थे। इस दौरान 29 पैरा के 12 जवान और एक जेसीओ ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। सैनिक की पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के पार्थिव शरीर को बेटे सूरज ने मुखाग्नि दी।