
विधानसभा अध्यक्ष ने परिवार सहित किए बांकेबिहारी जी के दर्शन
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना बुधवार की सुबह परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। महाना ने कहा कि ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शनों का उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह वृंदावन आ जाते हैं। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जब भी चुनावों में मेहनत करते हैं, उनकी सीटें और कम हो जाती है। उनका मानना है कि देश में चुनाव विकास के नाम पर हो रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल, प्रियंका से जुड़े सवाल पर कहा कि चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा,जब भी ये नेता मेहनत करते हैं, इनकी सीटें कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सत्ता में आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने हमेशा हिंदू-मुसलमान को मुद्दा बनाया है। जबकि भाजपा ने विकास की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कुशल नीतियों से देश एक बार फिर विश्व का नेतृत्व करेगा। इस मौके पर सेवाधिकारी बालकिशन गोस्वामी ने सतीश महाना को ठाकुर जी का अंग प्रसादी पटुका और छप्पन भोग प्रसाद भेंट किया।
