फाल्गुन माह में पांच ग्रह कुंभ राशि में एक साथ होंगे। इससे पंचग्रही योग बनेगा। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, सभी राशियों पर मिलाजुला असर रहेगा। हालांकि मेष, कन्या, वृष, मिथुन, तुला, धनु, मकर, कुंभ व सिंह राशि के जातक को आर्थिक एवं स्वास्थ्य लाभ की व्यापक संभावना रहेगी।

Trending Videos

आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, कुंभ राशि में तीन फरवरी को बुध ने प्रवेश कर लिया है। शुक्र पांच को, सूर्य 13 को, मंगल 23 को प्रवेश करेंगे। राहु पहले से ही कुंभ राशि में हैं। इससे पंचग्रही योग बनेगा। उनके अनुसार कर्क, मीन, वृश्चिक राशि के जातक सावधानी बरतें। सभी राशि के जातक भगवान शिव का जलाभिषेक करें। हनुमान जी की उपासना एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंदों को अन्न एवं वस्त्र दान करें। सभी को लाभ मिलेगा।

अमावस्या पर ग्रहण लेकिन विदेश में रहेगा

ज्योतिषविद् दीपेंद्र अड़जरिया के अनुसार, 17 फरवरी को अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है लेकिन यह विदेश में रहेगा। भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। सामान्य दिनों की तरह पूजा पाठ होगी। उनके अनुसार ज्योतिष की दृष्टि से यह ग्रहण खास है क्योंकि इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ होंगे। कर्क, वृश्चिक, मीन राशि के जातक सावधानी बरतें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें