At the wedding groom's brother along with his friends created ruckus, beat up many women including bride

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कन्नौज जिले के छिबरामऊ में नगर के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में दूल्हे के भाई ने साथियों के साथ मिलकर उत्पात मचाया। लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि इन युवकाें ने उन्हें गेस्ट हाउस में बंद कर वधू समेत महिलाओं व कई अन्य लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही दुल्हन की बहन से नकदी से भरा पर्स भी छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत तीन युवकों पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की है।

विशुनगढ़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी से पहले तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। तभी दूल्हे पक्ष के लोगों ने दहेज में तय डेढ़ लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। शनिवार को बैंक बंद होने का हवाला देते हुए दुल्हन के भाई व अन्य परिजनों ने आरजू मिन्नतें की, लेकिन दूल्हा का भाई सीआरपीएफ जवान राजीव रुपये न मिलने तक शादी की रस्में शुरू करने को राजी नहीं हुआ। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *