Atal Bihari Vajpayee Birthday UP CM Yogi Reaches Atal Bihari Vajpayee Birth Place Agra Bateshwar in Hindi

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: सीएम ने हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। जयंती पर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के आगरा के बाह क्षेत्र स्थित उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री की यादों पर सांस्कृतिक संकुल केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 148 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विराट व्यक्तित्व के स्वामी अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में स्थिर सरकारों की नींव रखी। उनसे पहले देश में सिर्फ अस्थिर सरकार बनती थीं। अस्थिर सरकार के कारण ही आज पाकिस्तान में भुखमरी के हालात हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में स्थिर सरकार बनी है। साढ़े तीन साल से राशन मिल रहा है। अगले पांच साल की गारंटी है।

सीएम दोपहर 1.02 बजे बटेश्वर के खांद स्थित हेलीपैड पर उतरे। उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उच्च शिक्षा मंत्री भी साथ आए। कमिश्नर रितु माहेश्वरी, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, आयुक्त डॉ प्रीतंदर सिंह, सांसद राजकुमार चाहर, बाह विधायक पक्षाला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, जिला अध्यक्ष गिर्जा कुशवाह आदि मौजूद हैं। सीएम कार से जनसभा स्थल पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

भाजपा नेताओं ने किया सीएम का स्वागत

बटेश्वर में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने छोटी काशी के ब्रह्मलाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां से निकलने के बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती कार्यक्रम में पहुंचे। सभास्थल पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एसपी सिंह, राज्य कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कारागार होमगार्ड राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। 

भारी संख्या में भीड़ पहुंची

पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा का अनावरण किया। सात ही 148 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। सभास्थल पर पंडाल में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता की भीड़ मौजूद रही। 

हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ

आगरा के बटेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ किया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *