आगरा। ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप में सेक्टर-1 के बाद अब सेक्टर-2 व 3 में 600 से अधिक भूखंडों की बुकिंग 29 सितंबर से शुरू होगी। 29 सितंबर को सूरसदन में सेक्टर-1 में 322 भूखंडों का लॉटरी ड्राॅ से आवंटन होगा। इसके लिए 1842 आवेदन आए हैं। उसी दिन सेक्टर-2 व 3 के बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप को लाॅन्च किया था। 8 अगस्त से 8 सितंबर तक सेक्टर-1 में 322 भूखंडों के लिए बुकिंग खोली गई थी। जहां सेक्टर-1 में भूखंड आवंटन होंगे, वहीं सेक्टर- 2 व 3 के लिए पंजीकरण भी शुरू हो जाएंगे।

आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि सेक्टर-2 व 3 में भूखंडों की बिक्री के लिए 29 सितंबर से पंजीकरण खुलेंगे। एडीए वेबसाइट या जनहित पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण होंगे। 29,500 रुपये प्रति वर्गमीटर भूखंड की दर तय की गई है। पंजीकरण के समय भूखंड मूल्य की 10 प्रतिशत जमानत राशि खरीदार को जमा करानी होगी। ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी सहित चार श्रेणियों में 50 से लेकर 150 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें