Atiq Ahmed news Atiq had got 5400 square land registered for just two lakhs

माफिया अतीक और अशरफ फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


बाहुबली अतीक अहमद की 12.42 करोड़ की जिस बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया, उसे उसने कौड़ियों के भाव खरीदा था। हाल यह था कि 5400 वर्ग गज जमीन को उसने महज दो लाख में राजमिस्त्री हूबलाल के नाम लिखवा लिया था। यह उसने अपनी दबंगई के बल पर किया था। इसका खुलासा खुद जमीन के मालिकों ने पुलिस के समक्ष दिए अपने बयान में किया है।

हूबलाल के नाम गौसपुर कटहुला स्थित अलग-अलग आराजी की जमीनों को जिन लोगों ने बेचा था, उनमें एक नाम महादेव पुत्र सुखई निवासी गौसपुर कटहुला का भी था। महादेव की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जब इस सौदे के संबंध में उसके बेटे जीतेंद्र से पूछताछ की तो उसने माफिया का आतंक बयां किया। 

बताया कि उसकी 5400 वर्ग जमीन लिखवाने के एवज में अतीक ने उसके पिता को महज दो लाख रुपये दिए थे। अपने घर बुलाकर डरा-धमकाकर उसने जमीन हूबलाल के नाम लिखवा ली थी। इसी तरह एक अन्य विक्रेता श्यामबाबू ने भी बताया है कि सौदे के लिए किस तरह अतीक ने मनमानी की। 

बताया कि उसकी व उसके सात रिश्तेदारों की लगभग दो बीघा जमीन लिखवाने के एवज में केवल चार लाख रुपये दिए गए। डरा धमकाकर बात न मानने पर जान का खतरा बताकर यह सौदा किया गया। कई अन्य विक्रेताओं ने भी इसी तरह की बात पुलिस को बताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें