
अतीक अहमद हत्याकांड के शूटर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के मुल्जिम शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या के मामले में सुनवाई सोमवार को फिर टल गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश के ट्रेनिंग पर होने के कारण सुनवाई टाल दी गई। मामले में आरोप सृजित किया जाना है। अब इस मामले की सुनवाई 24 जनवरी को होगी। तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया जाना है। पिछली कई तारीखों से सुनवाई टल रही है। कभी अधिवक्ताओं के द्वारा मोहलत मांगने तो कभी किसी अन्य कारणों के चलते सुनवाई टालनी पड़ रही है।
15 अप्रैल को कॉल्विन अस्पताल के गेट पर हुई थी हत्या
अतीक और अशरफ को पुलिस कस्टडी में 15 अप्रैल को कॉल्विन अस्पताल के गेट पर ही गोलियों से उड़ा दिया गया था। दोनों की हत्या पत्रकारों और कैमरे के सामने हुई थी। अतीक और अशरफ के पुलिस जीप से उतरने से लेकर हत्या के बाद सनी, लवलेश और अरुण को पुलिस की गाड़ी में बिठाने तक सारी वारदात कैमरे में कैद हुई थी।
