BJP leader house attacked: सीतापुर में शनिवार की देर रात दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


loader

Attack on BJP Leader Home in Sitapur Wife Injured in Poll-Related Clash UP Crime news in Hindi

घर के बाहर जमा पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


सीतापुर में शनिवार की रात एक वारदात हुई। जिले के संदना थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर कुछ युवकों ने देर रात हमला कर दिया। चुनावी रंजिश में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी की पत्नी से कुछ युवकों ने मारपीट की है। इस हमले में सुरेंद्र अवस्थी की पत्नी बीनू अवस्थी  का हाथ फ्रैक्चर हो गया। 

आरोप है कि दबंग हमलावरो ने पत्नी से अभद्रता की। जानकारी के मुताबिक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी घटना के वक्त घर मे नही मौजूद थे। वह बाला जी दर्शन के लिए गए हैं।  पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी दक्षिणी डॉ प्रवीन रंजन सिंह मौके पर पहुचे हैं। उन्होंने कार्यवाही की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *