Attempt to escape with the car of Union Minister Sadhvi Niranjan Jyoti in Lucknow

साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)

विस्तार


लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा में एक युवक ने केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार लेकर भागने की कोशिश की। मंत्री सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचकर बंथरा पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

कानपुर देहात के मूसानगर निवासी चेतराम राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निजी कार चालक हैं। उनके मुताबिक मंगलवार सुबह 5:30 बजे कार लेकर एयरपोर्ट पर साध्वी निरंजन ज्योति को रिसीव करने जा रहे थे। साथ में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। 

सुबह कोहरा अधिक होने के कारण वे लोग बंथरा में बनी स्थित न्यू प्रधान ढाबा के पास गाड़ी खड़ी कर चाय पीने लगे। गलती से चाबी गाड़ी में ही लगी रह गई। इसी बीच एक युवक गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगा। यह देख सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। 

इस पर उसने सुरक्षाकर्मियों से गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे बंथरा पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम आलमबाग निवासी दीपक उपाध्याय बताया। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *