
कार में मिली लाश
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर कार में रविवार को मिले सीमेंट कारोबारी जितेंद्र फौजदार के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। इधर, पुलिस की पड़ताल में यह साफ हो गया कि हत्या किसी नजदीकी ने रंजिश के चलते की है। पुलिस को भ्रमित करने के लिए पैसे व अंगूठी-जंजीर ले जाकर लूट का रंग देने की साजिश की गई। लूट करते तो कार भी ले जाते।
Trending Videos
