{“_id”:”6972763c3d1726c6f20ca418″,”slug”:”attempt-to-usurp-nieces-property-with-fake-documents-etawah-news-c-12-knp1024-1402899-2026-01-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: फर्जी दस्तावेज से भांजी की संपत्ति हड़पने का प्रयास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। एक महिला चिकित्सक ने अपने मामा-मामी पर फर्जी दस्तावेज के सहारे करोड़ों की पैतृक संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कानपुर निवासी डॉ. रतना त्रिपाठी ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उनके पिता कृष्ण कुमार दुबे और माता रामरति दुबे के निधन के बाद वह उनकी इकलौती कानूनी वारिस हैं। उनके पिता के नाम पर कन्हईपुरा में कई अन्य संपत्तियां थीं। डॉ. रतना का आरोप है कि उनके सगे मामा संतोष मिश्रा ने खुद को मृतक कृष्ण कुमार दुबे की इकलौती संतान बताकर नगर पालिका में संपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। प्रमाण पत्र में मामी ऊषा मिश्रा का नाम जोड़ दिया और उसे सरकारी दफ्तर में पेश किया ताकि संपत्ति पर अपना हक जता सकें। डॉ. रतना ने दोनों पर दुकान का ताला तोड़कर सामान चाेरी करने का आरोप भी लगाया है।
