{“_id”:”673cf86ca566dddcbc0648d6″,”slug”:”attempts-were-made-to-block-the-road-after-being-accused-of-murdering-a-youth-orai-news-c-224-1-ori1005-122358-2024-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: युवक की हत्या का आरोप लगा जाम लगाने का किया प्रयास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच। पानीपूरी का ठेला लेकर घर लौट रहे युवक के बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ग़ुस्साएं परिजनों ने बाइक सवार युवकों पर बाइक से कुचलने का आरोप लगाते गए शव को सड़क पर रख कर जाम लगने का प्रयास किया तो सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल अरुण कुमार राय ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।

कोतवाली क्षेत्र के घुसिया गांव निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ बड़े (28) पानीपूरी का हाथ ठेला लगाता था। सोमवार शाम देवेंद्र चंदुर्रा गांव से पानीपूरी बेचकर घर लौट रहा था। तभी चंदुर्रा व घुसिया के बीच रास्ते में पीछे से आई बाइक ने देवेंद्र को टक्कर मार दी। जिसमें देवेंद्र व बाइक सवार मेहर सुंदर कुशवाहा निवासी घुसिया व पीछे बैठा उसका रिश्तेदार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हाथठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मेहर के परिजन पहुंचे और मेहर व रिश्तेदार को उठाकर नर्सिंग होम ले गए जबकि देवेंद्र काफी देर तक मौके पर ही पड़ा रहा। काफी देर बाद ग्रामीणों को सूचना मिलने पर उसके परिजन पहुंचे और उसे उठाकर कोंच के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

जहां से उसे रेफर कर दिया गया लेकिन देर रात रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि देवेंद्र की बाइक से कुचल कर हत्या की गई है। मंगलवार की सुबह गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना मिलने ही सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल अरुण कुमार राय, सुराही चौकी इंचार्ज संजीव कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज परिजनों को समझाबुझा कर शांत किया।

अधिकारियों ने मौके से विधायक मूलचंद्र निरंजन की परिजनों से बात कराई। विधायक ने दुर्घटना मामले में शासन द्वारा सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बाइक सवार मेहर व उसका रिश्तेदार युवक का फिलहाल झांसी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ का कहना है कि बाइक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गहराई से जांच की जा रही है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *