Attendants misbehaved with doctors and staff at CHC



उरई। मरीज के साथ सीएचसी पहुंचे तीमारदारों ने डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। शनिवार को डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कालपी सीएचसी में शुक्रवार की रात एक मरीज पहुंचा। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। उसके साथ पहुंचे कुछ तीमारदार डॉक्टर व कर्मचारियों से सही से इलाज न करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगे। सीएचसी में तैनात डॉक्टर विशाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल परमहंस तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें