{“_id”:”6759c3cea0cf6580060f4911″,”slug”:”atul-subhash-suicide-broken-allegations-of-wife-nikita-said-an-illicit-relationship-with-woman-2024-12-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Atul Subhash Suicide : पत्नी के आरोपों से टूट गया था अतुल…, निकिता ने कहा था- एक महिला से हैं अवैध संबंध”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अतुल सुभाष आत्महत्या मामला। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगलूरू में आईटी इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की चर्चा बुधवार को कचहरी परिसर में रही। तमाम अधिवक्ताओं ने अतुल के अधिवक्ता से बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। अतुल के अधिवक्ता दिनेश मिश्रा मुताबिक, निकिता ने पहले अतुल पर एक महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।
Trending Videos
इसका हलफनामा कोर्ट में भी दिया था। इससे अतुल टूट गया था। वह बेटे से मिलने के लिए तरसता था। इसका जिक्र कई बार किया था, लेकिन बेटे से नहीं मिल सका। सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। इससे तनाव में आ गया। दबाव नहीं झेल पाया और जान दे दी।
बिहार के समस्तीपुर जिले के वैनी पूसा रोड निवासी अतुल की शादी 26 अप्रैल 2019 को जौनपुर के ढालगर टोला निवासी निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी के एक होटल में हुई थी। शादी के बाद आठ अगस्त 2019 को बीमारी से निकिता के पिता मनोज सिंघानिया का निधन हो गया।
पिता के निधन का मामला निकिता ने अदालत के समक्ष रखा और कहा कि अतुल की तरफ से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस वजह से पिता सदमे में आ गए और उनकी मौत हो गई। निकिता के पिता की मौत के बाद अतुल और उसके पिता जौनपुर आए थे। दो दिन तक निकिता के घर रुके भी थे।
इसके बाद निकिता पति के साथ बंगलूरू चली गई। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया। शादी से पहले निकिता लखनऊ, दिल्ली में नौकरी करती थी। शादी के बाद बंगलूरू में काम करने लगी। वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी कर रही है।