Aunt killed four year old innocent him due to black magic In Bareilly

ताई ने मासूम की हत्या की
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरेली के इज्जत नगर थाना इलाके के शिकारपुर चौधरी में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या हुई है। हत्या का आरोप उसकी ताई पर लगा है। पुलिस ने बच्ची का शव ताई के घर से बरामद कर लिया है।

पुलिस ताई और उसके ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शिकारपुर चौधरी निवासी राजू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। राजू के तीन बच्चे हैं। उन में सबसे छोटी मिस्टी चार साल की है। 

शनिवार दोपहर दो बजे घर के बाहर खेल रही मिस्टी अचानक गायब हो गई। आसपास के घरों और मोहल्ले में उसकी तलाश की गई। बच्ची का पता न लगने पर परिजन  इज्जत नगर थाने आए।

राजू और उनके परिवार के लोगों ने पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद भी मिस्टी का पता नहीं लगा। करीब 10 बजे राजू के घर के पास के घरों को पुलिस ने खांगला तो बगल में ही बने तहेरी भाभी सावित्री के घर में एक बोरे में बंद मिस्टी का शव मिला। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *