बेला थाना क्षेत्र के बेला-तिर्वा मार्ग स्थित पांडु नदी पुल के पास दो अप्रैल को कन्नौज के गढ़िया सकरानी निवासी सुग्रीव (28) का शव मिला था। मामले में प्रेम संबंध की बात सामने आई थी। उसी दिन प्रेमिका ने भी कन्नौज में जहर खाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ भी नहीं मिला था। मामले के सात दिन बाद बृहस्पतिवार की शाम को सुग्रीव के जीजा गांव पृथ्वीपुर निवासी दौलत को झाड़ियों में बैग पड़ा दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैग बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बैग में रखे सामान की जांच की तो इसमें सुग्रीव का आधार कार्ड, पासबुक और प्रेमिका रिंकी का आधार कार्ड मिला। बैग से सल्फास के खाली पाउच और दो भरे पाउच, हाथ से लिखे दो सुसाइड नोट भी मिले। परिजन के अनुसार एक सुसाइड नोट में जहर खाने की बात लिखी है जबकि दूसरे में कुछ लोगों पर जहर देकर मारने की बात लिखी है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट मिलने की बात स्वीकार नहीं कर रही है।

युवक का शव मिलने के दिन ही कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के गांव गहलौतन पुर्वा अलीनगर में उसकी प्रेमिका रिंकी का शव भी मिला था। युवक का शव मिलने के बाद भाई अवनीश की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पति रामनिवास दोहरे व सुग्रीव के गांव के ही रहने वाले धर्मवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *