
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले के दिबियापुर में अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों को सस्ते डॉक्टर उपलब्ध कराने का झांसा देकर लाखों की रकम ठगने वाले गिरोह के तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाराणसी निवासी मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
रविवार को गेल कंप्रेसर स्टेशन कैनाल रोड पर एंटी करप्शन टीम का ईडी एएसपी स्टीकर लगी गाड़ी को पुलिस की उपनिरीक्षक सोनी रावत एवं टीम ने रोका। संदिग्ध होने पर कार सवार तीन युवकों की पड़ताल शुरू की। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों युवक मृत चिकित्सकों के फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं अस्पताल संचालकों को झांसा देते हैं।
जिला चंदौली में धीना के गांव बरहनी डिग्धी निवासी धनंजय शर्मा नाम बदल बदलकर एमएस, एमडी व रेडियोलाॅजिस्ट चिकित्सक बनकर लोगों से मिलता है। जिला वाराणसी में चौबेपुर के गांव भवनपुरा निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा एक ईडी का अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का एंटी करप्शन टीम से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से मिलता है। जिला गाजीपुर में बहरियाबाद के गांव बबूरा निवासी संजीव कुमार प्रशासनिक फर्जी असिस्टेंट बनकर लोगों से मिलता है।
