{“_id”:”67886911548f56b157065baa”,”slug”:”auto-gang-looted-iphone-and-money-incident-happened-with-nepali-youth-2025-01-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ऑटो गैंग ने लूटे आईफोन और रुपये, नेपाली युवक संग हुई वारदात; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ऑटो – फोटो : istock
विस्तार
चेन्नई से लौटे नेपाली युवक को मंगलवार रात ऑटो गैंग ने शिकार बनाया। अलीगढ़ की बस में बिठाने के बहाने हाईवे पर ले गए। मारपीट कर दो मोबाइल और 75 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर, बुधवार रात केस दर्ज किया गया।
Trending Videos
मूल रूप से नेपाल के गोठी वांग, जिला प्यूठन के रमन परिवार के साथ बेलनगंज में रहते हैं। चेन्नई में काम करते हैं। मंगलवार रात को घर आए थे। शाम को परिचित से मिलने आ गए। उन्हें अलीगढ़ भी काम से जाना था। लंगड़े की चौकी से रामबाग पहुंचे।
तभी एक ऑटो आ गया। चालक ने 500 रुपये में अलीगढ़ ले जाने को कहा। मगर, वो तैयार नहीं हुए। बस के इंतजार में खड़े हो गए। इस पर आटो चालक ने वाटर वर्क्स से बस मिलने की कहकर बैठा लिया।
उसमें तीन युवक पीछे की सीट पर पहले से बैठे थे। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर मारपीट करने लगे। आईफोन समेत दो मोबाइल, 75 हजार रुपये और आधार कार्ड लूट लिए। वह शोर मचाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुना। बाद में रायल कट के पास ऑटो से उतारकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि टीम लगी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से ऑटो की पहचान की जा रही है।