auto gang robbed woman of her jewelry after making her unconscious In Agra

ऑटो (सांकेतिक)
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में सक्रिय ऑटो गैंग ने मंगलवार को एक और वारदात को अंजाम दिया। बिजलीघर से महिला को बैठाने के बाद चेहरे पर रुमाल घुमाकर बेहोश कर दिया। गहने और नकदी लूटने के बाद भगवान टाकीज चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। महिला को एक घंटे बाद होश आया। दो दिन में यह दूसरी वारदात है।

शमसाबाद राजपुर चुंगी की इंद्रापुरम कॉलोनी निवासी कल्पना शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्हें हरीपर्वत थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के पास जाना था। पहले वह ऑटो से बिजलीघर पहुंची। वहां भगवान टॉकीज के लिए एक चालक ने जबरदस्ती बैठा लिया। उसमें पहले से दो युवक बैठे थे। भगवान टॉकीज चौराहे के पास चालक से उतारने के लिए बोला। तभी पीछे बैठे एक युवक ने उनके चेहरे पर रुमाल घुमा दिया। वह बेसुध हो गईं।

इसके बाद चौराहे के पास ही ऑटो खड़ा कर सोने की अंगूठी, चेन, कुंड़ल और 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। होश आने पर परिजन को सूचना दी। दो दिन पहले भी युवक से दो बदमाश मोबाइल फोन लूटकर भाग गए थे। न्यू आगरा थाना एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें