CM Yogi Adityanath in Ayodhya to review on going policies.

अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच गए। करीब साढ़े चार घंटे नगर में रहने के दौरान वह यहां चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा 30 दिसंबर को संभावित है। वह यहां एयरपोर्ट, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इसे लेकर पिछले एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी सारी तैयारियों को परखेंगे। इस दौरान वह रामलला के दर्शन पूजन भी करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें