Shriram Rajyabhishek yatra in Ayodhya.

अयोध्या में निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अयोध्या में भगवान श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा को साकेत महाविद्यालय से प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया। यात्रा में राम कथा व सामाजिक संदेशों पर आधारित 18 झांकियां हैं। वहीं, यात्रा के दौरान अचानक बारिश भी शुरू हो गई है।

बारिश में भीगते हुए लोक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे हैं तो वहीं अपने प्रभु राम के राज्याभिषेक यात्रा के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। छतों से पुष्प वर्षा हो रही है तो निरंतर जय श्री राम का उद्घोष गूंज रहा है।

ये भी पढ़ें – धर्मनगरी में दीपोत्सव आज, 24.60 लाख दीये जलाकर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, सीएम योगी करेंगे राम का राजतिलक

ये भी पढ़ें – फिल्म स्टार धर्मेंद्र के साथ बेहद खुश नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सीएम आवास पर हुई मुलाकात, तस्वीरें

नगर विधायक वेद गुप्ता ने कहा भगवान इंद्रदेव भी मेहरबान है और भगवान राम के अभिनंदन में यह बारिश हो रही है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा क्योंकि जल्द ही भगवान श्रीराम अपने दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव का आगाज दीपोत्सव से ही हो चुका है अभियान निरंतर जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *