वहीं, दीपोत्सव पर राम की नगरी अयोध्या 24 लाख 60 हजार दीपों से जगमगा उठी। यह सातवीं बार था जब अयोध्याधाम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। गणना के बाद गिनीज बुक की टीम ने इस वैश्विक उपलब्धि की घोषणा की। वर्ष 2022 में 15.76 लाख दीपों का प्रज्जवलन कर बना विश्व रिकॉर्ड इस बार 6.47 लाख अधिक संख्या के साथ टूटा।
दीपोत्सव की तस्वीरें और वीडियो दुनिया भर में देखी गईं। राम भक्तों ने खुशी जाहिर कर कहा कि कभी विवादों में रहने वाली अयोध्या अब विश्व रिकॉर्ड बना रही है।
अयोध्या को धार्मिक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए चलाई जा रही योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है।
आगे देखें, इस बार के दीपोत्सव की तस्वीरें…
राममंदिर को दीपों और लाइटों से सजाया गया था।
दीपोत्सव में बड़ी संख्या में अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
राम मंदिर के गर्भगृह में भी जलाया गया दीप।
दीपोत्सव पर सजया गया निर्माणाधीन राम मंदिर।
