अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish

Updated Thu, 11 Dec 2025 12:40 PM IST

अयोध्या में परिक्रमा मार्ग पर निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण सड़क धंस गई। इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।


Ayodhya: Road on Parikrama Marg caves in, constructed only a few months ago

परिक्रमा पथ पर धंसी सड़क।
– फोटो : amar ujala



विस्तार


परिक्रमा मार्ग पर सीवर निर्माण में लापरवाही का बड़ा असर दिखाई दिया है। निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की वजह से सड़क पूरी तरह बैठ गई जिससे आवागमन बाधित हो गया।

Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार परिक्रमा मार्ग का निर्माण हुए कुछ ही माह हुए थे, लेकिन सीवर लाइन डालते समय हुई तकनीकी और संरचनात्मक लापरवाही के चलते सड़क अचानक धंस गई। घटना के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी हरकत में आई और क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेड कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें – ट्राला से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, तीन की मौत, आठ घायल, सीएम ने लिया संज्ञान… व्यक्त की संवेदनाएं



ये भी पढ़ें – इंडिगो की उड़ानें घटेंगी, टिकट के भाव बढ़ेंगे… 10 प्रतिशत उड़ानें कम करने के दिए गए निर्देश

सड़क धंसने से क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित है और राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों से दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इंजीनियरिंग टीम नुकसान का आकलन कर पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें