
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व रामभद्राचार्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
जगदगुरु रामभद्राचार्य के अमृत महोत्सव की तैयारी तेज हो चली है। अमृत महोत्सव के क्रम में रामनगरी में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अनुष्ठान की तैयारी है। 22 जनवरी को समापन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
रामभद्राचार्य की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू को भी आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी आमंत्रित किया गया है।
रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने बताया कि कार्यक्रम में करीब एक लाख भक्तों के आने की संभावना है। इसके अलावा आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी आमंत्रित किये जा रहे हैं।
