रामनगरी अयोध्या में रविवार से राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक आयोजित होनी है। इसमें शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पहुंचे। राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसको लेकर यह बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित कुमार घोष भी शामिल होंगे। 

समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मार्च 2026 तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। कार्यदायी संस्था एल एंड टी और टाटा कंसल्टेंसी की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे होंगे। कार्यदाई संस्था का भी काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। जो भी निर्माण कार्य अब तक पूरे हो चुके हैं, उन्हें राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा।

आधुनिक चिकित्सालय और कैंसर अस्पताल के निर्माण पर चर्चा

उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाले 300 बेड के आधुनिक चिकित्सालय और टाटा फाउंडेशन की ओर से प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के निर्माण को लेकर बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

शहीद कारसेवकों की स्मृति में बन रहा हुतात्मा स्मारक

इसके साथ ही राम मंदिर परिसर में शहीद कारसेवकों की स्मृति में बन रहे हुतात्मा स्मारक और यात्रियों की सुविधा के सामान रखने के हॉल का निर्माण भी जल्द पूरा किया जाएगा। पुराने स्मारक के रूप में जिस अस्थायी मंदिर में रामलला विराजमान थे, उसका निर्माण कार्य भी मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *