Ayodhya: 14 Kosi Parikrama will start from today, more than 20 lakh people are likely to arrive, ATS will moni

अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 चौदह कोसी परिक्रमा के एक दिन पहले शुक्रवार देर रात तक परिक्रमा पथ को चमकाने का काम चलता रहा। सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया गया। धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है। मठ-मंदिर सज गए हैं। बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी भी आ चुके हैं। इसलिए सड़कों पर रौनक बढ़ गई है।

एटीएस करेगी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

परिक्रमा एटीएस की निगरानी में होगी। पूरे पथ पर जगह-जगह पुलिस के साथ सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सीआरपीएफ व पीएसी के जवानों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सीसीटीवी व ड्रोन का जाल बिछा दिया गया है।

इन रास्तों से निकलेगी परिक्रमा

अयोध्या के नयाघाट से कारसेवकपुरम, रामसेवकपुरम, कांशीराम कॉलोनी, हलकारा पुरवा, शहनवां, मौनी बाबा आश्रम, सूर्यकुंड दर्शनगर, आचारी का सगरा, वैतरणी, गिरजाकुंड जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, खोजनपुर, मोदहा, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, कैंट, गुप्तारघाट, निर्मलीकुंड, अफीमकोठी, राजघाट, चक्रतीर्थ, ऋणमोचन घाट व झुनकीघाट, नयाघाट।

यहां श्रद्धालुओं को मिलेगा उपचार

कंट्रोल रूम, हनुमानगुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, दर्शननगर, आचारी का सगरा, मिर्जापुर, जनौरा, सहादतगंज हनुमानगी, गुप्तारघाट, जमबरा, अफीमकोटी, अमानीगंज, चक्रतीर्थ, ऋण मोचन घाट व झुनकीघाट।

यहां रहेगी एंबुलेंस

14 कोसी परिक्रमा मार्ग के पक्काघाट, बंधा तिराहा, कंट्रोल रूम, साकेत पेट्रोल पंप, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व बूथ नंबर चार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें