Ayodhya: A man taken in custody for taking pics of women staff in hospital

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कोतवाली अयोध्या के सहनवां चौराहा स्थित मेडीसिटी हॉस्पिटल में हुए विवाद के पांचवें दिन सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक वृद्ध अस्पताल में महिला स्टाफ और गवाहों की जबरदस्ती फोटो खींचने लगा। कर्मचारी कैमरे की नजर से छिपते रहे, लेकिन वह फोटो और वीडियो बनाता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वृद्ध की पहचान शहर के पेंट व्यवसायी मो. अशरफ के रूप में हुई है।

Trending Videos

पुलिस को दिए तहरीर में मेडीसिटी हॉस्पिटल के प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर मो. अशरफ नामक एक वृद्ध उनके अस्पताल में दाखिल हुआ। मुख्य द्वार के पास कुछ देर खड़ा रहा और अस्पताल में बैठकर सामान्य मरीजों की तरह इंतजार करता रहा। इसके बाद अचानक वह अस्पताल के स्टाफ की फोटो खींचने लगा और वीडियो बनाने लगा।इसके बाद अस्पताल के बाहर मौजूद पीएसी के जवान व डायल 112 को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई।

ये भी पढ़ें – भाजपा: आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में

ये भी पढ़ें – सीएम की बैठक में नहीं गए राजभर, केशव प्रसाद मौर्या से मिले; दोनों नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि अस्पताल में हंगामे का आरोपी अदनान फोटो खींचने वाले पेंट व्यवसायी मो. अशरफ के यहां एकाउंटेंट है। उसे हिरासत में लिया गया है, केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *