
इकबाल अंसारी व राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
ईद उल फित्र के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या ने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया है। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जैसे हमारा त्योहार होता है वैसे ये मुस्लिम संप्रदाय का त्योहार है। इकबाल अंसारी होली दिवाली मनाते हैं। हम भी उन्हें ईद के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
ये भी पढ़ें – भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज, बिना अनुमति निकाल रहे थे वाहनों का काफिला
ये भी पढ़ें – अमेठी चुनाव: स्मृति इरानी के सामने दुविधा में दावेदारी, उलझन में जिम्मेदारी, बसपा भी प्रत्याशी को लेकर खामोश
वहीं, इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां से हम संदेश देते रहते हैं देश में भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे। यहां की गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रहे और देवी-देवताओं का सभी का सम्मान रहे। इसलिए रामलला के मुख्य पुजारी को आमंत्रित किया है और उनसे आशीर्वाद लिया है।
