अमेठी सिटी। डॉ. भीमराव आंबडेकर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक वर्ग हैंडबाॅल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। शनिवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच होगा।
प्रथम क्वार्टर फाइनल में अयोध्या मंडल की टीम ने 22-19 से आजमगढ़ को पराजित किया। द्वितीय क्वार्टर फाइनल में लखनऊ मंडल ने 16-08 से मिरजापुर मंडल को हराया। तीसरा क्वार्टर फाइनल वाराणसी मंडल और मुरादाबाद मंडल के बीच हुआ। इसमें वाराणसी की टीम ने 21-13 से मुरादाबाद को पराजित किया। चौथे क्वार्टर फाइनल में बरेली मंडल ने 17-13 से अलीगढ़ मंडल को हराया।
प्रतियोगिता में प्रेम प्रकाश, संदीप राय, पंकज यादव, रणविजय त्रिपाठी, उज्ज्वल, जितेंद्र शर्मा व गोविंद निषाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शनिवार को पहले सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अनुराग कुमार प्रजापति, अरुण कुमार प्रजापति, मो. मोसर्रफ खां, प्रशिक्षक प्रमेंद्र सिंह, तौहीद खान, संयुक्त सचिव हैंडबॉल, डॉ. अब्दुल हमीद अमरेंद्र सिंह (पिन्टू), घनश्याम चौरसिया, एसएचओ बृजेश कुमार, समाजसेवी सुधीर मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह व श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
