Ayodhya MP Awadhesh Prasad said that BJP double engine government is against farmers

अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद
– फोटो : ANI

विस्तार


यूपी के अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को किसानों के विरोध पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ है। जब तक किसान खुश नहीं हैं, तब तक यह देश खुश नहीं होगा। 

Trending Videos

कहा कि सपा ने पहले भी किसानों और जानवरों के खिलाफ किसानों की मदद करने के लिए सरकार की नीति के बारे में सवाल उठाए थे। कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा था कि अन्ना पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकार के पास क्या नीति है? लेकिन, सरकार ने कोई बात नहीं सुनी।

10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं

सांसद ने कहा कि अवारा पशु किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। साथ ही हमला करके उनकी जान भी ले रहे हैं। पांच हजार से अधिक किसानों को अवारा सांड ने हमला करके मौत के घाट उतार दिया। हमने सरकार को 52 लोगों की सूची दी थी। मांग की थी कि इनके परिवारों के कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं। लेकिन, सरकार ने उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।   





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें