{“_id”:”675db602f7cf7c363505aa17″,”slug”:”ayodhya-new-priests-arrived-to-ram-temple-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ayodhya: राम मंदिर पहुंचे प्रशिक्षित किए गए नए पुजारी, सोमवार से शुरू करेंगे पूजापाठ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो) – फोटो : amar ujala
विस्तार
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षित किए गए पुजारियों ने शनिवार को राम मंदिर में प्रवेश किया। पुजारियों ने रामलला के दरबार में पूजन अर्चन किया। वर्तमान में रामलला की पूजा अर्चना कर रहे पुराने अर्चकों से पूजा पाठ की आचार संहिता समझी।
Trending Videos
बताया गया कि सभी नए पुजारी सोमवार से पुराने पुजारियों के साथ पूजा अर्चना की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। यह वही पुजारी हैं जिन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से छह माह तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था हाल ही में उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया गया है।
रुदौली के ऐहार में शनिवार को श्रीराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। श्रीराम विवाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। राम विवाह महोत्सव में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव ने भगवान के स्वरूपों का पूजन किया।
14 दिसंबर को श्रीराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा थाना खंडासा अमानीगंज क्षेत्र के गौहनिया ग्राम बेहटा से सुबह निकलकर दोपहर ग्राम ऐहार मेला स्थल पहुंची। इस दौरान ऐहार चौराहा पर धनुष यज्ञ व श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन नवोदित कलाकारों की ओर से किया गया। श्रीराम विवाह महोत्सव के आयोजक राकेश कुमार मिश्रा व राम कैलाश मौर्या की देखरेख में श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ।