रामनगरी अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंसाचार्य को एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार जानलेवा धमकी मिली है। 29 जनवरी की रात 9:26 पर एक युवक ने उन्हें फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने इस मामले की तहरीर अयोध्या पुलिस को दी है।

Trending Videos



इससे पहले 17 जनवरी को उन्हें फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी तहरीर भी उन्होंने पुलिस को दे रखी है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने चिंता जताई है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, फिर भी उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही है। कहा कि वे हिंदू राष्ट्र की मांग लगातार कर रहे हैं। इसके चलते वे लंबे समय से कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें