Ayodhya on high security on Swan 2024.

अयोध्या का नागेश्वर नाथ मंदिर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखेगी और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्या में रविवार से ही कांवड़ियों व शिवभक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया है। बोल बम व हर हर बम बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रविवार आधी रात से ही रोक दिया जाएगा। यह डायवर्जन भीड़ रहने तक लागू रहेगा। साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा के आसपास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है, यहां यातायात कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, सरयू स्नान घाट, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी समेत प्रमुख मठ-मंदिरों व शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां आरएएफ, पीएसी व सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है।

राम की पैड़ी स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर पर चार स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं का जत्था बना एक-एक कर उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। स्नान घाट पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाएगा। मेला सुरक्षा अधिकारी व एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

इस तरह रहेगा आंतरिक डायवर्जन

– फैजाबाद की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कॉमर्शियल वाहन, ऑटो, विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश वर्जित रहेगा। यह वाहन महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा तक हो जाएंगे।

– अयोध्या धाम में रहने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

– गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकडमंडी चौराहे से हाईवे लीलपुर बस्ती की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

– बंधा तिराहा नयाघाट से सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– दीनबंधु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– श्रीराम अस्पताल से हनुमानगढ़ी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– वाह्य जनपद से आने वाले सभी प्रकार के वाहन हनुमान गुफा तक जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें