Ayodhya Pran Pratistha hoardings torn down

सेंटर पाॅइंट पर हंगामा करते भाजपाई
– फोटो : संवाद

विस्तार


अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े होर्डिंग फाड़े जाने की घटना ने 8 जनवरी को सेंटर प्वाइंट पर बखेड़ा खड़ा करा दिया। यहां एकत्रित हुए युवा भाजपाई ने हंगामा करते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा-गिरफ्तारी की आवाज बुलंद कर दी। पुलिस ने ठेकेदार व उसके कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

होडिंग

घनश्यामपुरी सिविल लाइंस के शिवम शर्मा के अनुसार 22 जनवरी से पहले देश भर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है। इसे लेकर रामभक्त तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में बैनर व होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। होर्डिंग व बैनर पर भगवान श्री राम का फोटो लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि भगवान श्री राम का फोटो लगे होर्डिंग को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाड़कर ले जाता है।

हंगामा

8 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि सेंटर प्वाइंट चौराहे पर लगे भगवान श्री राम के होर्डिंग को कुछ लोग फाड़ रहे हैं। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे तो दो व्यक्ति होर्डिंग फाड़ रहे थे। उनसे जब बातचीत की तो एक ने अपना नाम अकरम बताते हुए गाली गलौज कर दी। साथ में कहा कि हमारे ठेकेदार बॉस उपेन्द्र गुप्ता का आदेश है। हम वही करेंगे। इसी बीच अकरम ने फोन करके उपेंद्र गुप्ता को बुला लिया। इसके बाद उपेन्द्र, अकरम व अन्य व्यक्ति ने मारपीट  कर दी। इस दौरान मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। 

बाद में खुद पीड़ित व भगवान राम को लेकर अभद्रता की। इससे उसकी भावनाएं आहत हुई है। इस सूचना पर शिवम के कहने पर तमाम समर्थक पहुंच गए। इन्होंने सेंटर प्वाइंट पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रतीक चौहान, संजू बजाज, राम अवतार शर्मा, प्रत्यक्ष पंडित आदि थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद तय हुआ कि यह तहरीर देंगे। जिसके बाद जाम खुला। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें