Ayodhya Ram Mandir: 27 development projects will be completed in 2024 in Ayodhya.

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नए मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ वर्ष 2024 में 27 बड़े प्रोजेक्ट भी पूरे हो जाएंगे। विरासत पर आस्था के हिलोरे लेने के साथ चतुर्दिक विकास की संकल्पना धरातल पर उतरेगी। इनके माध्यम से अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने का सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में आठ परिकल्पनाओं के आधार पर विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें अयोध्या को सक्षम, आधुनिक, सुगम्य, सुरम्य, भावात्मक, स्वच्छ और आयुष्मान नगर के रूप में स्थापित करना शामिल है। 30.5 हजार करोड़ से ज्यादा की 178 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा के लिए कितना तैयार राम मंदिर, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: अयोध्या में रोज 20 हजार भक्तों को दर्शन कराएगी भाजपा, वोट प्रतिशत बढ़ाने पर नजर

जनवरी में 394 करोड़ की लागत से चार लेन अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी मार्ग, एनएच 27 से रामपथ तक रेलवे समपार, बड़ी बुआ व दर्शन नगर के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। अमानीगंज में मल्टी लेवल पार्किंग व कलेक्ट्रेट के पास स्मार्ट वाहन पार्किंग तैयार हो जाएगी। पंचकोसी व चौदह कोसी मार्ग पर इंटरप्रिटेशन वॉल का निर्माण हो जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर 25 से ज्यादा पयर्टन स्थलों और कुंडों का विकास, डेकोरेटिव पोल व हेरिटेज लाइटों की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कौशल्या सदन निर्माण के साथ मुक्ति वैकुंठ धाम के विकास का कार्य भी हो जाएगा।

फरवरी में अयोध्या के सात वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित हो जाएगी। सूर्यकुंड के पास आरओबी बन जाएगी। मार्च में अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर फतेहगंज आरओबी, अयोध्या-बिल्हवरघाट चार लेन सड़क, गुप्तार घाट का सौंदर्यीकरण, नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास व अयोध्या सोलर सिटी का काम पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल में अवध बस स्टैंड के पास आश्रय गृह, नाका बाईपास के पास कल्याण भवन व चार ऐतिहासिक प्रवेश द्वारों का निर्माण कर लिया जाएगा।

जून में पूरा होगा सीवरेज योजना का पहला चरण

जून में अयोध्या सीवरेज योजना का पहला चरण पूरा होगा। जुलाई में 473 करोड़ से पंचकोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण कार्य कर लिया जाएगा। सितंबर में डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर को पूरा कर लिया जाएगा। अक्तूबर में 1140 करोड़ से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग का विस्तारीकरण पूरा होगा। नवंबर से दिसंबर तक जोनल अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर, नगर निगम व विकास प्राधिकरण के विशाल भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें