12:09 PM, 15-Jan-2024

भजन व लोकगीत प्रस्तुत करेंगी श्वेता सिंह

सोमवार को ही साकेत पेट्रोल पंप के पास बस्ती के शशिकांत दुबे का भजन और अयोध्या के शीतला प्रसाद वर्मा का फरुवाही लोकनृत्य होगा। धर्मपथ पर अयोध्या के ही राजेश गौड़ का कहरवा लोकनृत्य होगा। गोंडा की श्वेता सिंह भजन व लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। रामघाट हाल्ट पर रमा प्रजापति बधावा लोकनृत्य से रूबरू कराएंगी। साकेत कॉलेज के पास सुल्तानपुर के दयाशंकर पांडेय का अवधी लोक गायन तो प्रकृति यादव का लोकनृत्य होगा। पराग डेयरी पर मुकेश कुमार की फरुवाही लोकनृत्य की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। तुलसी उद्यान मंच पर झांसी के सीताराम कुशवाहा का भजन और जौनपुर के अशोक कुमार का लोक गायन होगा। प्रयागराज के ओमप्रकाश शर्मा शहनाई वादन करेंगे।

12:01 PM, 15-Jan-2024

देवकीनंदन ठाकुर की होगी कथा

रामकथा पार्क में 15 जनवरी से प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा होगी। सोमवार को राम की पैड़ी पर देश के अनेक राज्यों के लोग भी अपनी प्रस्तुति देंगे। राम की पैड़ी पर महाराष्ट्र के शैलेष भागवत शहनाई वादन करेंगे। महाराष्ट्र के हर्ष वर्धन की सारंगी और दिल्ली के शाश्वत मंडल भजन से श्रीराम के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएंगे। अनुज मिश्र का कथक, ज्योति श्रीवास्तव ओडिशी नृत्य, अंजना झा व सुरभि शुक्ला कथक पर प्रस्तुति देंगी। मीनू ठाकुर राम की पैड़ी पर कुचिपुड़ी नृत्य से दर्शकों को भाव-विभोर करेंगी।

11:51 AM, 15-Jan-2024

रामनगरी में आज से सांस्कृतिक विधाओं का संगम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रामनगरी में उत्तर प्रदेश समेत समूचे देश की सांस्कृतिक विधाओं का संगम हो रहा है। एक तरफ रामकथा पार्क में देवकी नंदन ठाकुर की कथा का आगाज होगा तो राम की पैड़ी, धर्मपथ, तुलसी उद्यान, सर्किट हाउस के पास, राज सदन, साकेत कॉलेज आदि स्थानों पर दर्शक फरुवाही, भजन, बधावा लोकनृत्य, अवधी लोक गायन आदि से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित होंगे।

11:43 AM, 15-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: रामनगरी में आज से सांस्कृतिक विधाओं का संगम, फरुवाही और बधावा लोकनृत्य; अवधी लोक गायन

मकर संक्रांति पर सोमवार को स्नान-दान का पुण्यकाल रहेगा। रामनगरी में सरयू स्नान व दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। रामलला सहित अधिकांश मंदिरों में सोमवार को ही खिचड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रामनगरी में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं सरयू के घाटों पर पानी कम होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी के मौसम में सरयू घाटों से दूर चली गई हैं। उधर रामजन्मभूमि परिसर में मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को खिचड़ी, सब्जी, पूड़ी, दही, पापड़, घी व अचार का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें