08:58 AM, 19-Jan-2024

अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन

रामलला के दर्शन को सुलभ बनाने के लिए रेलवे भी तैयारियों में जुटा है। उत्तर रेलवे ने अयोध्या के लिए अलग-अलग जगहों से 20 आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि दिल्ली से आठ फरवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। शेष 12 ट्रेनों का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें किसी संगठन, संस्था या किसी पार्टी के नेतृत्व में ही बुक कराई जा सकती है। जिसमें लोग सामूहिक यात्रा करेगें। यानी पूरी ट्रेन बुक कराई जाएगी। 

08:47 AM, 19-Jan-2024

रेलवे ट्रैक के पास रहने वाले ग्रामीणों और शहरियों का होगा सत्यापन

डीजीपी विजय कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जोन और कमिश्नरेट के अधीनस्थ जिलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आवासित गांव एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगों का सत्यापन कराने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

08:47 AM, 19-Jan-2024

एटीएस कमांडो ने की रिहर्सल 

बृहस्पतिवार की दोपहर एटीएस के कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रिहर्सल की। आगे-आगे बाइकों पर कमांडो, पीछे काली गाड़ियों में बैठे जवानों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। नयाघाट से लेकर श्रीरामजन्मभूमि तक विभिन्न प्वाइंट पर रुककर जवानों ने सुरक्षा का एहसास दिलाया।

08:42 AM, 19-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: उत्सवों से रामनगरी सराबोर, उत्साह में रामभक्त; दिल्ली से अयोध्या के लिए चलेगी ट्रेन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए बृहस्पतिवार को जवानों की आखिरी टुकड़ी भी पहुंच गई। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस के अलावा, आरआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, पीएसी आदि के जवान शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर विभिन्न जिलों से लगभग 10,000 से अधिक जवानों को बुलाया गया है। चार कंपनी आरआरएफ, दो कंपनी एसएसबी, एक कंपनी आईटीबीपी व 26 कंपनी पीएसी के जवान भी पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को इन जवानों को अतिथियों के स्वागत-सत्कार व व्यवहार के प्रति सचेत करके विभिन्न स्थानों पर रवाना किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *