05:36 PM, 18-Jan-2024
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले आचार्यवर्णम अनुष्ठान
#WATCH | Priest Swami Sunil Das performs the ‘Acharyavarnam’ ritual of Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Chief Priest, Acharya Satyendra Das, ahead of Ram Temple ‘Pran Pratishtha’ ceremony
‘Acharyavarnam’ is an important ritual before Pran Pratishtha, where the chief priest is… pic.twitter.com/SJJu9OqeOW
— ANI (@ANI) January 18, 2024
05:33 PM, 18-Jan-2024
आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भगवान राम भारत की आत्मा है। आप भारत की भगवान राम के बिना कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रमोद को भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है।
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh | Congress leader Acharya Pramod Krishnam says, “…Lord Ram is the soul of India. India can’t even be imagined without Lord Ram. So, I think declining the invitation (to pranpratishtha) was not correct and it should be reconsidered.” pic.twitter.com/Qq8DZ679Ev
— ANI (@ANI) January 18, 2024
05:19 PM, 18-Jan-2024
गर्भगृह में स्थापित हुई रामलला की मूर्ति, चार घंटे का लगा समय
अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में रामलला अपने आसन पर विराजमान हो गए हैं। उनकी अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचा दिया गया था। इसके लिए जरूरी कर्मकांड गुरुवार दोपहर से ही शुरू कर दिए गए थे। कर्मकांड की शुरुआत गणेश पूजन के साथ हुई। किसी भी अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। इसी मान्यता के चलते गणेश पूजन व अंबिका पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ।
05:18 PM, 18-Jan-2024
बैतूल के चंदेल ने सीताराम और ॐ अक्षरों को जोड़कर लिखा 1200 पन्नों का ग्रंथ
केदार सिंह की भक्ति यहीं नहीं थमी। फिर साल 1997 में उनके एक दोस्त की प्रेरणा से मन में सियाराम के अक्षरों को जोड़कर रामचरितमानस लिखने का विचार आया। इसके बाद केदार सिंह ने रोजाना एक घंटे से ज्यादा का समय निकालकर रामचरित मानस लिखना शुरू किया। लगभग आठ साल में इस कार्य को पूरा किया। अब जब पूरे देश में श्रीराम मंदिर और राम भक्तों की चर्चा है, तो केदार सिंह चंदेल की भक्ति भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
05:17 PM, 18-Jan-2024
द्रमुक राम मंदिर के खिलाफ नहीं
अयोध्या में राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ के लिए अब कुछ ही दिनों का समय शेष है। लेकिन, उससे पहले इसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की टिप्पणियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बीच, द्रमुक नेता उदनिधि स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी राम मंदिर निर्माण के खिलाफ नहीं है। लेकिन, वह मस्जिद गिराने के बाद मंदिर बनाने का विरोध कर रही है।
04:34 PM, 18-Jan-2024
सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरै पर जा रहे हैं। जहां वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।
03:57 PM, 18-Jan-2024
सुरक्षा एजेंसियों की अग्नि परीक्षा
प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन से पहले ही देश की सुरक्षा एजेंसियां अग्नि परीक्षा से गुजर रही हैं। सुरक्षा पर दिन रात काम चल रहा है। पहली बार कई आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही हैं। तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। जिले में ड्रोन के आधार पर एंटी सैबोटॉज चेकिंग हो रही है। 20 टीमें लैंडमाइन डिटेक्शन कर रही हैं। फेसियल रिकग्निशन सिस्टम भी लागू है। इसकी मदद से स्किन पैटर्न को पहचानने से लेकर चेहरे की 3डी आकृति तक बनाई जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वीडियो एनालिटिक्स भी हो रही है।
03:57 PM, 18-Jan-2024
भगवान राम की पांच वर्ष वाली प्रतिमा ही क्यों चुनी गई?
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। 17 जनवरी को भगवान की चांदी की एक प्रतीकात्मक प्रतिमा को मंदिर भ्रमण कराया गया। 18 जनवरी को उनकी मुख्य मूर्ति को आसन पर विराजमान कर पूजन कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्य प्रतिमा के रूप में भगवान राम की पांच वर्ष के बालक रूप को मुख्य मूर्ति के रूप में चयनित किया गया है। भगवान राम की प्रतिमा के रूप में उनका पांच वर्ष का स्वरूप ही क्यों चुना गया, बहुत सोच विचार के बाद यह निर्णय किया गया था।
03:35 PM, 18-Jan-2024
22 जनवरी को सभी केंद्रीय संस्थानों में रहेगा हाफ-डे
Due to the overwhelming sentiment of the employees and requests from them, Central Government announces half day closing till 2:30 pm on 22nd January 2024, at all Central Government offices, Central institutions and Central industrial establishments throughout India on the… pic.twitter.com/9xTPwSx3Ga
— ANI (@ANI) January 18, 2024
03:03 PM, 18-Jan-2024
बदरीनाथ के साधु-संतों को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण
बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम की गुफाओं में साधनारत साधु-संतों तक भी अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पहुंचाया गया है। साधु-संतों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत प्रसाद, राममंदिर का चित्र भी भेंट किया गया। धाम में मौजूदा समय में 16 साधु-संत साधनारत हैं। उन्हें न्योता देने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक मंगलवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने साधु-संतों की कुटिया और गुफाओं में जाकर उन्हें अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण सौंपा।
02:51 PM, 18-Jan-2024
आज शाम तक राम मंदिर में अपने आसन पर विराजमान होंगे रामलला
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कर्मकांड आज दोपहर शुभ मुहूर्त में प्रारंभ हो गया। इससे पहले रामलला की अचल मूर्ति को बुधवार देर रात गर्भगृह में पहुंचा दिया गया है। आज शाम तक उन्हें विधि विधान पूर्वक अपने आसन पर विराजमान कर दिया जाएगा। कर्मकांड की शुरुआत गणेश पूजन के साथ होगी। किसी भी अनुष्ठान के शुभारंभ से पहले भगवान गणेश का आवाहन किया जाता है। इसी मान्यता के चलते गणेश पूजन व अंबिका पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू होंगे।
02:23 PM, 18-Jan-2024
जेपी नड्डा ने दिल्ली के विश्वास नगर में पशुपति नाथ मंदिर में की सफाई
#WATCH | BJP National President JP Nadda performs cleaning service at Pashupati Nath temple in Delhi’s Vishwas Nagar, after PM Modi gave a call to conduct cleanliness drives in temples, ahead of Ayodhya Ram Temple ‘Pran Pratishtha’ pic.twitter.com/S6XbdUQjMK
— ANI (@ANI) January 18, 2024
02:01 PM, 18-Jan-2024
मोहसिन रजा ने ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया
उत्तर प्रदेश हज समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता मोहसिन रजा ने लखनऊ के हनुमान मंदिर में ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया।
#WATCH | Uttar Pradesh Haj Committee Chairman and BJP leader Mohsin Raza takes part in ‘Swachhata Abhiyan’ in Lucknow’s Hanuman Temple pic.twitter.com/DXv5EmPQLp
— ANI (@ANI) January 18, 2024
01:44 PM, 18-Jan-2024
रामलला को महेश्वर सिंह भेंट करेंगे चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह गुरुवार को अयोध्या रवाना हो गए हैं। उनके साथ रघुनाथ के पुजारी सहित तीन लोग शामिल हैं। भगवान श्रीराम को रघुनाथ की ओर से चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी भेंट की जाएगी। रामलला की जन्मभूमि अयोध्या से देवभूमि कुल्लू का 374 साल पुराना रिश्ता है।
01:05 PM, 18-Jan-2024
हैदराबाद में रामभक्तों ने किया यज्ञ
राम भक्तों ने हैदराबाद के कालबैरव हनुमान मंदिर पुराने शहर हुसैनी आलम क्षेत्र में लोक शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया।
#WATCH | Ram devotees organised Maha Yagna for lok shanti at Kalbairav Hanuman Mandir Old city Hussaini Alam area in Hyderabad. pic.twitter.com/UgyDX7n94q
— ANI (@ANI) January 18, 2024
