Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में बीते कुछ दिनों से नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। पिछले 15 दिन में दीपोत्सव से लेकर परिक्रमा तक पांच रिकॉर्ड बन चुके हैं। 


loader

Ayodhya: Records are being made daily in Ramnagari from 28th October, a big record can be made on Kartik Purni

अयोध्या ने बनाए रिकॉर्ड।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार


 श्रीराम की नगरी अयोध्या कीर्तिमानों का भी एक रिकॉर्ड गढ़ रही है। पिछले 15 दिन में दीपोत्सव से लेकर परिक्रमा तक पांच रिकार्ड बन चुके हैं। अब छठवां रिकार्ड कार्तिक पूर्णिमा के मेले पर बनाकर अयोध्या कीर्तिमान का सिक्सर लगा सकती है। इसे लेकर पूरी अयोध्या नगरी में हर्ष का माहौल है।

राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण की शिला रखी, उसके बाद मानो देश-विदेश में अयोध्या का डंका बजने लग गया। दीपोत्सव तो प्रदेश में योगी सरकार के आते ही शुरू हो गया था, लेकिन मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद इसे और भी भव्य तरीके से मनाया जाने लगा। यहां सरयू तट पर पांच दिन के भीतर ही तीन रिकार्ड बन गए। दो रिकाॅर्ड सरयू आरती और दीपोत्सव के मुख्यमंत्री खुद ही साक्षी थे। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया की दीपोत्सव से लेकर परिक्रमा तक सब कुछ ठीक है। इस बार परिक्रमा में पिछली बार से काफी अधिक भीड़ थी। आने वाले दिनों में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें