Ayodhya: Rules for darshan and distribution of Prasad in Ram temple will be changed before Mahakumbh, changes

महाकुंभ के दौरान राम मंदिर में रहेगी भीड़।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


 महाकुंभ को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने सुविधाएं बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। महाकुंभ का शुभारंभ मकर संक्रांति से होगा। उससे पहले राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के स्लॉट को बढ़ा दिया गया है। अब राम मंदिर में वीआईपी दर्शन का स्लॉट छह से बढ़कर सात हो गया है। सुबह 11 से 12 बजे के बीच भी श्रद्धालु वीआईपी दर्शन कर सकेंगे।

Trending Videos

इस समय राम मंदिर में रोजाना 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पर्व-त्योहारों व वीकेंड पर यह संख्या बढ़कर दोगुना हो जाती है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से पास के माध्यम से वीआईपी दर्शन की सुविधा है। इसके लिए ट्रस्ट दो तरह का पास जारी करता है। एक सुगम दर्शन पास व दूसरा विशिष्ट दर्शन पास। इन दोनों पास के माध्यम से श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन की सुविधा प्राप्त होती है। साथ ही ट्रस्ट ने वीआईपी दर्शन के लिए छह पाली यानी स्लॉट भी निर्धारित कर रखा है। पहला स्लॉट सुबह सात से नौ बजे, फिर नौ से 11, दोपहर डेढ़ से तीन, तीन से पांच, पांच से सात और सात से नौ बजे का था। हर एक स्लॉट में पांच सौ पास जारी किए जाते हैं।

राम मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कभी-कभी सारे स्लॉट फुल हो जाते हैं, ऐसे में वीआईपी दर्शन कराने में असुविधा होती है। इसको देखते हुए ट्रस्ट ने सुबह 11 से 12 बजे का एक नया स्लॉट बना दिया है। पहले सुबह 11 से एक बजे के स्लॉट में वीआईपी दर्शन की सुविधा नहीं थी, क्योंकि दोपहर 12:15 बजे रामलला की भोग आरती होती है फिर 12:30 से 1:30 तक मंदिर बंद रहता है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि वीआईपी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या व आगामी कुंभ मेले को देखते हुए स्लॉट में वृद्धि की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *